Proton Drive आपकी फ़ाइलों, फोटो और वीडियो के लिए निजी और सुरक्षित क्लाउड स्टोरेज प्रदान करता है, जिसमें शेयर करना और एक्सेस करना आसान है।
Proton क्लाउड स्टोरेज के साथ हर फोटो और वीडियो का स्वचालित रूप से बैकअप लें, किसी भी डिवाइस पर फ़ाइलें और फोल्डर सिंक करें और परिवार व दोस्तों के साथ फ़ाइलें शेयर करें।
✔ दुनिया भर में लाखों लोगों द्वारा विश्वसनीय
✔ शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट की गई तिजोरी
☁️ सुरक्षित स्टोरेज और सिंक
• आपकी फोटो, दस्तावेज़ों और वीडियो के लिए 5 जीबी मुफ्त क्लाउड स्टोरेज
• दस्तावेज़ स्कैन करें और PDF फ़ाइलें या JPEG अपलोड करें
• वीडियो और फोटो का स्वचालित बैकअप, उनकी मूल गुणवत्ता में सेव
• अपने सभी डिवाइस पर फ़ाइलें और फोल्डर सिंक करें
✨ उपयोग करने में आसान
• फोटो और वीडियो को एल्बम में व्यवस्थित करें
• फोटो, PDF और दस्तावेज़ों को पहले डाउनलोड किए बिना तुरंत प्रीव्यू करें
• अपनी फ़ाइलें, फोल्डर और फोटो खोजें और जो चाहिए उसे सेकंडों में पाएं
• पासवर्ड सुरक्षा और समय खत्म होने की सेटिंग के साथ सुरक्षित लिंक का उपयोग करके फ़ाइलें आसानी से शेयर करें
• Proton Docs और Proton Sheets के साथ रीयल-टाइम में मिलकर काम करें
🛡️ डिज़ाइन से ही निजी
• शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन की वजह से Proton भी आपकी फ़ाइलें, फोल्डर या फोटो नहीं देख सकता
• फ़ाइलों के नाम, फोल्डर स्ट्रक्चर, साइज़ और संशोधन की तारीखों सहित आपका मेटाडाटा भी एन्क्रिप्ट किया जाता है
• अपने दस्तावेज़ों को डेटा लीक, निगरानी, AI ट्रेनिंग या छिपी ट्रैकिंग से बचाएं
• शेयर किए गए लिंक की हानिकारक फ़ाइलों के लिए अपने आप जांच होती है, ताकि आप जो भेजें वो खोलने वालों के लिए सुरक्षित रहे
• किसी भी फ़ाइल के पिछले 10 संस्करण, 7 दिन पहले तक, रिकवर करने के लिए संस्करण इतिहास
• स्विस निजता कानूनों के साथ अपनी कंटेंट की रक्षा करें, जो दुनिया में सबसे मजबूत हैं
• हमारे ओपन-सोर्स कोड पर भरोसा करें जो सार्वजनिक है और विशेषज्ञों द्वारा सत्यापित है
💎 प्रीमियम प्लान के साथ और ज़्यादा स्टोरेज पाएं
• Drive Plus 200 जीबी स्टोरेज से शुरू होता है
• Proton Family में 6 लोगों तक के लिए 3 टीबी तक का शेयर किया गया स्टोरेज मिलता है
• विस्तारित संस्करण इतिहास: किसी भी फ़ाइल के 200 संस्करण तक रिकवर करें, 10 साल पहले तक, बदली जा सकने वाली सेटिंग के साथ
⭐ TechRadar: "[Proton Drive] सुरक्षा, उपयोग में आसानी और सहयोग सुविधाओं पर अपने ज़ोर के कारण सबसे अलग है"।
⭐ How-To-Geek: "[Proton Drive] निजता पर केंद्रित और आसान है"।
Proton Drive के बारे में http://proton.me/drive पर और जानें।
फोटो और फ़ाइलों के लिए सुरक्षित बैकअप व क्लाउड स्टोरेज। निजी और एन्क्रिप्ट किया।
पिछली बार अपडेट होने की तारीख
12 अक्टू॰ 2026